अगर आपकी एज 21 से 40 वर्ष के बीच में है तो आपका एक अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करने का सपना जरूर होगा। और अगर आप अभी तक अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट नहीं कर पाए हैं तो इसका सबसे बड़ा कारण होगा कि आपके पास पैसा नहीं है। अगर आपके बिजनेस को स्टार्ट ना कर पाने का कारण पैसा ही है, तो CM Yuva Udyami Yojana UP विकास अभियान योजना के तहत आपको पैसा मिल सकता है और वह भी बिल्कुल इंटरेस्ट फ्री, बिना ब्याज के।
CM Yuva Udyami Yojana UP के तहत Loan
CM Yuva Udyami Yojana UP हर उस युवा को, जो 21 वर्ष से लेकर के 40 वर्ष का है, मार्जिन मनी भी देगी। बिना गारंटी के ₹ लाख की पहले चरण में ₹ लाख तक का Loan ब्याज मुक्त दिया जाएगा। ब्याज की राशि जितनी लगेगी, सब सरकार देगी।
जब वह व्यक्ति 4 वर्ष के अंदर मूलधन को वापस बैंक को कर देगा, तो अगले चरण में उसको 7 लाख और उस राशि को वापस करने के उपरांत तीसरे चरण में ₹1 लाख ब्याज मुक्त ऋण देने की कार्रवाई के साथ इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है।
अगर आपका सिविल स्कोर अच्छा है, आपके पास GST भी है, उद्यम भी है, आधार और PAN Card सब कुछ है, तब आप किसी भी Loan Application के माध्यम से किसी भी Loan Provide कराने वाली कंपनी से Loan के लिए Apply कर सकते हैं। लेकिन उसमें सबसे बड़ा खतरा यह रहता है कि आप पर बहुत हैवी इंटरेस्ट लगाया जाता है।
CM Yuva Udyami Yojana UP के तहत सरकार आपको ₹5 लाख तक की मदद Loan के रूप में करेगी और वह भी बिना किसी ब्याज के।
योजना के तहत मिलने वाले लाभ

इस अभियान के तहत 1 लाख युवाओं को प्रतिवर्ष तथा 10 वर्ष में कुल 10 लाख युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। योजना के तहत मिलने वाले लाभ इस प्रकार हैं:
- ₹5 लाख तक के उद्योगों और सेवा परियोजनाओं पर 100% ब्याज मुक्त एवं बिना गारंटी के ऋण।
- सरकार की तरफ से ₹5 लाख तक का Loan।
- Loan पर लगने वाली ब्याज की राशि सरकार देगी।
- 10% का मनी अनुदान यानी 10% की Subsidy भी प्रदान की जाएगी।
CM Yuva Udyami Yojana UP की पात्रता
इस योजना में भाग लेने के लिए सरकार की कुछ शर्तें हैं। आपकी एज 21 से 40 वर्ष के बीच की होनी चाहिए। आपके पास कम से कम आठवीं पास की योग्यता होनी चाहिए।
अगर आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कोई कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र है, तो अच्छा है। अगर आपके पास किसी भी विश्वविद्यालय से कौशल संबंधित प्रमाण पत्र है, कोई Diploma किया हुआ है या कोई Degree की हुई है, तो वह भी अच्छा है।
अगर आपने केंद्र सरकार या राज्य सरकार की कोई ऐसी स्कीम ले रखी है, जिसमें आपको ब्याज की छूट मिल रही है और बिजनेस को बढ़ाने के लिए Loan मिला हुआ है, जिसमें Subsidy या छूट मिल रही है, तो ऐसी योजना लेने पर आप मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में भाग नहीं ले पाएंगे।
CM Yuva Udyami Yojana UP के लिए जरूरी Documents
इस योजना में Apply करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी Documents होने चाहिए। इनमें से अधिकतर Documents आपके पास पहले से ही होंगे।
1. कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
अगर आपके पास कौशल प्रमाण पत्र या प्रशिक्षण प्रमाण पत्र है, कोई Computer Training ली हुई है या ITI से प्राप्त कोई प्रशिक्षण है, तो उसे लगा सकते हैं।
अगर आपके पास कोई कौशल प्रमाण पत्र या Training का Certificate नहीं है, तो यह Mandatory नहीं है। सरकार ने अभी इसको जरूरी नहीं किया है।
2. परियोजना रिपोर्ट (Project Report)
सबसे जरूरी Documents में से एक परियोजना रिपोर्ट है। यानी आपके पास अपनी Project Report होनी चाहिए।
3. GST और Udyam
अगर आपके पास GST और Udyam है, तो आपके लिए Loan लेना काफी आसान हो जाएगा। अगर आपके पास GST और Udyam नहीं है, तो कोई समस्या नहीं है, क्योंकि ये वैकल्पिक दिए हुए हैं।
4. PAN Card और निवास प्रमाण पत्र
आपके पास PAN Card होना चाहिए। इसके साथ ही योजना में Apply करने के दौरान जो पता देंगे, उस पते पर आप कितने समय से रह रहे हैं, उसके लिए आपके पास एक प्रमाण पत्र होना चाहिए।
अगर आप गांव-देहात से Belong करते हैं, तो Gram Pradhan या Ward Member द्वारा यह लिखवाकर ले सकते हैं कि आप इस गांव में कितने समय से रह रहे हैं। इसके अलावा Aadhaar Card, Voter ID Card या Ration Card भी दिया जा सकता है।
5. Bank Statement और Bank Passbook
जिस बैंक के माध्यम से आप Loan लेना चाहते हैं और जिस बैंक में पहले से आपका Saving Account या Current Account है, उस बैंक के साथ आपका लेनदेन कैसा है, यह दिखाने के लिए आपको Bank Statement देना पड़ेगा, इसके साथ Bank Passbook की Photo Copy भी देनी पड़ेगी।
6. नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र
Notary द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र भी लगाना होगा। Stamp Paper पर अपनी तहसील में जाकर Notary तैयार करानी रहती है। यह शपथ पत्र अपने सभी Documents के साथ लगाना होगा।
7. शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
आपके पास Minimum आठवीं पास की Marksheet होनी चाहिए, जिसे आवेदन में लगाना है।
8. हस्ताक्षर और फोटो
इसके साथ आपके हस्ताक्षर और आपका एक फोटो भी जरूरी है। ये सभी जरूरी Documents ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उपलब्ध होने चाहिए।
CM Yuva Udyami Yojana UP में Online Registration कैसे करें?

सरकार से ₹5 लाख का 100% ब्याज मुक्त Loan लेने के लिए इस योजना में Online आवेदन करना होता है।
Step 1: Official Website खोलें
सबसे पहले योजना की Official Website खोलें।
Step 2: नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण
Online आवेदन करने से पहले अपना पंजीकरण करना पड़ता है। इसके लिए “नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण” वाले Option पर Click करें।
Step 3: योजना का चयन करें
पंजीकरण के बाद सबसे पहले अपनी योजना का चयन करें। यहां CM Yuva Udyami Yojana को Choose करें।
Step 4: Aadhaar Card Verify करें
इसके बाद अपना Aadhaar Card Number Enter करें और उसे Validate करें। एक OTP आएगा। उस OTP को Enter करके Verify कर दें।
Step 5: Personal Details भरें
इसके बाद अपनी Personal Details भरें, जैसे:
- नाम
- DOB
- पिता का नाम
- Mobile Number
- Email ID
- State
Step 6: Sector और Industry चुनें
Sector वाले Option पर Click करके अपना Sector Choose करें। उद्योग वाले Option पर Click करके यह Choose करें कि आप इस Sector से संबंधित क्या काम करते हैं। इसके बाद अपना जिला Choose करें।
Step 7: Registration Submit करें
Captcha Code भरें और आखिर में Submit कर दें। Submit करने के बाद आपका Registration हो जाता है।
Step 8: Login करें और Documents Submit करें
Registration Complete होने के बाद Login करना पड़ता है। अपना उपयोगकर्ता नाम Enter करें, Password Enter करें और Captcha Code भरकर Login कर लें।
Login करने के बाद बताए गए सभी Documents आपके पास मौजूद होने चाहिए। इसके बाद आप घर बैठे Mobile Phone के माध्यम से इस योजना में Online आवेदन कर पाएंगे।
Project Report कैसे तैयार करें?
आपके सभी Documents में सबसे पहले Project Report बनानी पड़ती है। CM Yuva Udyami Yojana UP के तहत Project Report Creation का Option दिया गया है।
वहां Project Report कैसे Create करनी है, उसका उदाहरण दिया गया है। इस पर Click करके अपनी Project Report को समझकर बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- Deen Dayal Antyodaya Yojana, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर
Conclusion
इस प्रकार CM Yuva Udyami Yojana UP के तहत सरकार से ब्याज मुक्त ₹5 लाख तक का Loan लेने के लिए Apply कर सकते हैं। इसके लिए योजना की पात्रता की शर्तें पूरी करनी होंगी और जरूरी Documents के साथ Online Registration करना होगा।




1 thought on “CM Yuva Udyami Yojana UP के तहत 5 लाख रुपये तक का लोन कैसे प्राप्त करें?”